थाना अमरिया क्षेत्र के नहर पुल के पास हाइवे पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क किनारे खड़े टेंपो में जा घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण पाल बाबू किराना स्टोर पर काम करता है।