इटावा: इटावा आयुविज्ञान विश्वविद्यालय में मदर डेयरी ने किया समझौता, परिसर में खुलेंगे 4 आउटलेट, मिलेंगे महत्वपूर्ण डेयरी उत्पाद
Etawah, Etawah | Jul 2, 2026 इटावा उत्तर प्रदेश आयुविज्ञान विश्वविद्यालय में अब मरीजों और तीमारदारो,कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को जल्द ही मदर डेयरी की गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादन 1 ही परिसर में उपलब्ध होंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मदद डेयरी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।समझौते के तहत अस्पताल परिसर के समीप मदद डेयरी के चार आउटलेट स्थापित किए जाएंगे।