एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को शुक्रवार रात आठ बजे करीब गिरफ्तार किया है। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त रविन्द्र पुत्र रामदेव निवासी गांधीनगर, पल्लवी कोल्ड स्टोर के पास, कस्बा मक्खनपुर को दबोचा।