जयनगर: परसाबाद में माहुरी वैश्य समाज का 113वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
परसाबाद में माहुरी वैश्य समाज का 113वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया जयनगर(कोडरमा) प्रखंड के परसाबाद में मंगलवार को माहुरी वैश्य नवयुवक समिति एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में माहुरी वैश्य समाज का 113वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी