मुरैना नगर: महाराजपुरा-प्रेमनगर में 4 दिन से बिजली संकट, भीषण गर्मी में जनता बेहाल, बिजली घर बंद मिलने से विभाग पर उठे सवाल
मुरैना शहर के महाराजपुरा और प्रेमनगर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली संकट बना हुआ है।भीषण गर्मी के बीच लगातार कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान हैं।शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। बीती देर रात बिजली घर बंद मिला, जिसका वीडियो आज रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग नाराज हैं और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं।