बांदा: भानपुर गांव निवासी एक वृद्ध ने अपनी बेटी की मृत्यु के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा से न्याय की गुहार लगाई
Banda, Banda | Nov 17, 2025 जिला चित्रकूट के सरधुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर गांव निवासी एक वृद्ध बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। जहां पर इसने बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के पंचुल्ला गांव मे ससुराल पर इसकी बेटी की मृत्यु हो जाने के संबंध मे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। और प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस अधीक्षक ने पिड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।