बांदा: शहर के अरबई गांव में तालाब में डूबने से बालक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Nov 17, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव में तालाब में डूबने की वजह से एक बालक की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।