महाराजगंज: नीम टीकर के पास स्कूटी पंचर होने से सवार तीन घायल, एक व्यक्ति की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
9 अप्रैल बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे स्कूटी सवार पति-पत्नी अपनी पुत्री के साथ लखनऊ जा रहे थे।अचानक उनकी स्कूटी का पहिया पंचर हो गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई की ओर चली गई।जिसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। लोगों ने बछरावां सीएचसी पहुंचाया जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया।स्कूटी सवार व्यक्ति की गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।