अकबरपुर: जैनपुर स्थित बाबा भोले मिल्क फूड फैक्ट्री में करंट लगने से ऑपरेटर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्तिथ बाबा भोले मिल्क फूड फैक्ट्री में करंट लगने से पनकी सी-ब्लॉक के रहने वाले 40 वर्षीय ऑपरेटर मनोज दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं परिजनों में फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और न्याय की मांग की।