चिन्यालीसौड़: विधायक ने थोला से कुमारडा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का किया उद्घाटन
विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल विधान सभा क्षेत्र को यातायात सुलभ बनाने की दिशा में कार्यरत हैं, इसी क्रम में क्षेत्र की जनता के विकास के लिए बेहतर यातायात सुविधाओं के निर्माण करने के संकल्प के साथ आज विधायक ने तहसील चिन्यालीसौड के राज्य योजना के अंतर्गत थोला से कुमारडा (मुंडारा सेरा मार्ग) सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का उद्घाटन किया।