चिन्यालीसौड़: विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड में बनाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा पत्र #jansamasya
समिति ने मांग की कि विकासखंड कार्यालय चिन्यालीसौड के मध्यक्षेत्र में ही स्थापित किया जाए ताकि जनसुविधा और क्षेत्रीय संतुलन बना रहे। समिति ने चिन्यालीसौड नगर क्षेत्र में ही ब्लॉक मुख्यालय भवन के लिए सुविधाजनक स्थानो के सुझाव भी डीएम को दिए। समिति का कहना है कि चिन्यालीसौड भौगोलिक दृष्टि से केंद्र बिंदु है और यहां मुख्यालय की स्थापना से आम जनता को सुविधा होगी।