श्रीनगर: शिव मंदिर श्रीनगर के समीप सड़क दुर्घटना में 6 युवक घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के समीप मंगलवार को 5 बजे शाम में तीन बाईक के टक्कर में 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीनगर थाना पुलिस के द्वारा सभी घायलों को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शिव मंदिर श्रीनगर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गया।