सिवनी: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिवनी में पूजा, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
Seoni, Seoni | Jun 10, 2026 सिवनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिवनी के शुक्रवारी स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना और महाआरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। बुधवार को इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया, मजदूर चौक पर श्रमिकों के साथ चाय पर चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।