नानपारा: नानपारा नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम ने दी चेतावनी, होगी कड़ी कार्रवाई
नानपारा नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए नानपारा नगर में नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी और नगर पालिका की ईओ रंग बहादुर ने अपनी टीम के साथ अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देने की कार्रवाई शुरू की इस दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज पुणेश पांडेय दरोगा रिजवान टीम मौजूद रही। एक सप्ताह में अतिक्रमण न हटाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए