बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एमबी इंटर रोड के पास दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एमबी इंटर कॉलेज रोड के पास दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत युवक ने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।