सांगानेर: जयपुर मुहाना इलाके में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक फरार
जयपुर के मुहाना मंडी थाना इलाके में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा मुहाना मंडी स्थित सब्जी मंडी के गेट नंबर-3 के पास हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर चालक की तलाश कर रही है।