दरभंगा: DM ने शहर में जाम, अतिक्रमण और एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर अधिकारियों, यातायात पुलिस के साथ बैठक
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शहर में जाम, अतिक्रमण और एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर अधिकारियों, यातायात पुलिस और संबंधित विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य से लोगों को परेशानी होने पर वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था की जाए। साथ ही विकास कार्य में किसी तरह का अवरोध न हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा।