झालरापाटन: श्री कृष्ण गौशाला में गौ माताओं को छप्पन भोग, कमला एकादशी पर विशाल महोत्सव का आयोजन किया गया
झालावाड़ की श्री कृष्ण गौशाला समिति, द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम मास की कमला एकादशी के शुभ अवसर पर गौ माताओं की सेवार्थ विशाल छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव गुरुवार सुबह 11:00 बजे श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित हुआ।समिति के संरक्षक शैलेन्द्र यादव और अध्यक्ष दिलीप मित्तल ने इस संबंध में जानकारी दी।