जलेसर: वसुंधरा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मां-बेटा सहित तीन बाइक सवार घायल, MC में भर्ती
Jalesar, Etah | May 1, 2026 एटा अवागढ़ थाना क्षेत्र में वसुंधरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार मां-बेटा और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।यह घटना शुक्रवार सुबह गांव वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप हुई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है।