हाथरस: हाथरस जिले की 29वीं वर्षगांठ पर दाऊजी महाराज मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधि व सभ्रांत व्यक्ति रहे मौजूद
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के दाऊजी मंदिर पर हाथरस जनपद की 29 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाथरस के प्रसिद्ध मंदिर श्री दाऊजी महाराज में फूल बंगला व 56 भोग प्रसादी का आयोजन किया। कार्यक्रम में दौरान यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को जनप्रतिनिधियों व सभ्रांत लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।