बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल की आवासीय कॉलोनी जर्जर, मरम्मत के अभाव में जान जोखिम में डालकर रह रहे कर्मी
Bermo, Bokaro | Jun 24, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल: डीवीसी बोकारो थर्मल की आवासीय कॉलोनी की हालत बेहद खराब हो चुकी है। मरम्मत के अभाव में सैकड़ों क्वार्टर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। छतों से प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों में दरारें हैं और कई बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं।इसके बावजूद कमगार और सप्लाई मजदूर जान जोखिम में डालकर इन्हीं जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं।