भवनाथपुर: बक्से से माचिस निकालने के दौरान किशोरी को सांप ने डंसा, हालत खतरे से बाहर
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में रविवार रात सर्पदंश की घटना में 14 वर्षीय किशोरी पूजा कुमारी घायल हो गई। वह अजय राम की पुत्री है। परिजनों के अनुसार, पूजा घर में रखे बक्से से माचिस निकाल रही थी। इसी दौरान बक्से में छिपे सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिवार के लोग उसे तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रात करीब