शाहजहांपुर: बीती रात सेहरामऊ दक्षिणी में दो बाइकों की टक्कर, दो लोग घायल
थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गाँव के समीप गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब आठ बजे की है। घायलों में एक युवक बादशाहनगर का निवासी है, जबकि दूसरा अन्य गाँव का है। स्थानीय निवासी अक्षय चौहान ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया।