अररिया: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती से पूर्व प्रतिमा और अम्बेडकर पार्क की हुई साफ-सफाई
Araria, Araria | Apr 13, 2026 अररिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के एक दिन पहले अररिया शहर में उनकी प्रतिमा और अंबेडकर पार्क की व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे पार्क और प्रतिमा स्थल को साफ-सुथरा बनाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।