बीना: ग्राम आगासोद में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jul 3, 2026 12 वर्षीय वीर पिता नंदराम साहू निवासी ग्राम आगासौद शुक्रवार की सुबह कूलर चालू करने के लिए तार लगा रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने बच्चे को कूलर से चिपका देखा और लाइट बंद करने के बाद बच्चे को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।