फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में 90 हजार से अधिक महिलाएं बनीं सशक्तिकरण की पहचान, '18356 लखपति दीदियों' ने बदली गांवों की तस्वीर
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत फिरोजाबाद की 90797 महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की राह पर हैं। 7850 स्वयं सहायता समूहों में संगठित होकर ये महिलाएं समाज में नया बदलाव ला रही हैं। अब तक 18356 महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। मिशन के अंतर्गत 6823 समूहों को स्टार्टअप फंड, 30 हजार को रिवॉल्विंग फंड और 5795 समूहों को डेढ़ लाख रुपये का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड मिला।