पूरनपुर: पीलीभीत वल्लभनगर में शहीद दिवस पर निकला जुलूस, आज का दिन 'साम्राज्यवाद विरोधी दिवस' के रूप में मनाया गया
पीलीभीत वल्लभनगर में 23 मार्च को शहीदे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर एक बजे जुलूस निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वल्लभनगर स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ रामस्वरूप पार्क पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।