अम्बाला: बराड़ा में व्हील मार्ट शॉप से चोरों ने दर्जनों टायर किए चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Ambala, Ambala | Jan 29, 2025 बराड़ा चोरों का गढ़ बन चुका है। यहां आए दिन चोरी होने की वारदातें सामने आ रही है। अब बराड़ा में विहल मार्ट शाप से चोरों ने दर्जनों टायर चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। चोर एक कार में सवार होकर आए और टायर चोरी कर ले गए। दुकानदार के अनुसार उसे इस चोरी में काफी नुकसान पहुंचा है।