अम्बाला: जनकपुरी कॉलोनी में चाकू की नोक पर घर में लूट, 9 तोले सोने के गहने लूटे
Ambala, Ambala | Jan 29, 2025 बराड़ा में अपराधों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। जहां बराड़ा में चोरियां होने की वारदातें सामने आ रही थी वहीं अब यहां लूट होनी भी शुरू हो गई है। लूट का एक ताजा मामला बराड़ा की जनकपुरी कॉलोनी से सामने आया जहां लुटेरों ने चाकू की नोक पर 9 तोले सोने की लूट की और फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।