डीग: सैन्य सम्मान के साथ पांच तत्व में विलीन हुए सिनसिनी के वीर सपूत बबलू चौधरी, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
डीग जिले के सिनसिनी गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान बबलू चौधरी (26) का महाराष्ट्र के नासिक में ड्यूटी के दौरान निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।