बख्शी का तालाब: इटौंजा में मिशन शक्ति-5 के तहत महिला श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत “सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश” अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में डीसीपी नॉर्थ के नेतृत्व में थाना इटौंजा पुलिस ने वीरेश्वर मंदिर पहुंचकर महिला श्रद्धालुओं को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लि