जिला स्कूल के मैदान में बालाजी परिवार की ओर से खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक सुनील कुमार ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता में पारंपरिक खेलों को विशेष महत्व दिया गया। शहर के दस स्कूलों के करीब चार सौ बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर मेयर निर्मल साहू,