बेल्थरा रोड: ननिहाल में रहने वाला सिकंदरपुर का युवक 7वीं की छात्रा को लेकर फरार, उभांव थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव से सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां की तहरीर पर उभांव थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। रहस्यमय तरीके से गायब हुई किशोरी की उम्र 12 व