सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर लखनऊ निवासी व्यक्ति के कटे दोनों हाथ, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के बिसवां इलाके के परसेहरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से नीचे गिरकर एक व्यक्ति के दोनों हाथ कट गए थे। गंभीर अवस्था में घायल लखनऊ निवासी व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।