भोगांव: बेवर में बाईकों की आपसी भिड़ंत, 4 लोग घायल, होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे 2 युवक और 2 युवतियां भी जख्मी
बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेवर-कुसमरा मार्ग स्थित जखा मोड़ पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को बेवर सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवतियों को उनके परिजन इलाज के लिए किशनी ले गए।