नारायणपुर: परबत्ता के दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपी धर्मवीर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।