हर साल की तरह इस वर्ष भी 29 नवंबर से एक दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव रेवाड़ी में हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक वातावरण में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर 18 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की बैठक आयोजित की जाएगी।