गोपालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं की बंध्याकरण के बाद अक्टूबर माह में एक्सपायर हो चुकी आरएस लाइन चढ़ाये जाने की जानकारी मिलने पर भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार प्रसाद ने बुधवार को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब भी किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।