स्टेशन थाना क्षेत्र के अंबा बाईपास पर कान्हा रिसोर्ट के पास शनिवार को तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को भर्ती कर दिया गया है।