जावर पुलिस ने अमलपुरा रोड पर गैस गोडाउन के पास गांजा लेकर जा रहे नामखेड़ा के श्यामलाल पिता बंडू गोलकर को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी श्यामलाल बाइक से गांजा लेकर जा रहा था। एएसआइ रणजीत सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी से 650 ग्राम गांजा और बाइक जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।