फिरोज़ाबाद: बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने 53 मुकदमे के माल का नियमानुसार निस्तारण किया, तमंचे व जुए से जुड़े माल को किया गया नष्ट
थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम ने मुकदमाती रूप से निर्णित मामलों से संबंधित कुल 53 माल का सफलतापूर्वक विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया। इनमें आयुध अधिनियम से संबंधित 38 तमंचे और जुआ अधिनियम से संबंधित 15 माल शामिल हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत की गई।