छबड़ा: छबड़ा में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आमजन परेशान, कूलर और पंखे हो रहे बेअसर
Chhabra, Baran | Jun 9, 2026 छबड़ा में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सुबह 10 बजे से ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित