दलौदा: ग्राम जगा खेड़ी में भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप, पटवारी ने आरोप नकारे,
मंदसौर जिले के चांदाखेड़ी निवासी किसान मथुरालाल ने ग्राम जगाखेड़ी के पटवारी अभिनीत दुबे पर भूमि रिकॉर्ड सुधार के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पटवारी ने आरोपों को निराधार बताया है, 18 जून दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक वीडियो वायरल हुआ, जिसकी सत्यता की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,