बागबाहरा: nh 353 पिथौरा चौक बागबाहरा में उरला के दो युवकों को साढ़े पांच किलो गांजा परिवहन करते बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
nh 353 पिथौरा चौक बागबाहरा में उरला के दो युवकों को साढे 5 किलो गांजा परिवहन करते बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उरला के आरोपी राजेश सिन्हा एवं केजूराम साहू मोटरसाइकिल में उड़ीसा से गांजा लेकर बागबाहरा के रास्ते परिवहन कर रहे थे । सूचना पर बागबाहरा पुलिस की टीम ने साढ़े पांच किलो गांजा के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है ।