बागबाहरा: उतेकेल के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
उतेकेल एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी दुबे लाल निषाद के द्वारा अपने घर के सामने शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था । वहीं सूचना पर सांकरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 4 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।