बागबाहरा: ठाकुरदिया खुर्द के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
ठाकुरदिया खुर्द के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत के मामले में पिथौरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है । गिरना निवासी संतोष बरिहा एवं मंत्री बरिहा मोटरसाइकिल से 21 मार्च की शाम ठाकुर दिया से गिरना लौट रहे थे , तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप घायल हो गए । जिससे संतोष बरिहा की मौत हो गई ।