Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

पहाड़गढ़ के जंगलों में ट्रक में लगी भीषण आग

Morena Nagar, Morena | Jun 12, 2026

MORE NEWS

रोजी-रोटी पर संकट का आरोप, प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

#Morena #MorenaNews #MorenaCityNews #DistrictHospitalMorena #CivilSurgeon

रोजी-रोटी पर संकट का आरोप, प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार #Morena #MorenaNews #MorenaCityNews #DistrictHospitalMorena #CivilSurgeon

Morena Nagar, Morena | Jun 12, 2026

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक ने 6 मजदूरों को बनाया बंधक, दो भागकर पहुंचे एसपी कार्यालय

मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव स्थित पंजाब सिंह गुर्जर के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले यूपी के बांदा जिले निवासी गयाप्रसाद प्रजापति और संतोष यादव सहित 6 मजदूरों ने बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि उनकी करीब 2.10 लाख रुपये मजदूरी बकाया है। भुगतान मांगने पर भट्ठा मालिक ने उन्हें भट्ठे पर ही रोक लिया। गुरुवार को गयाप्रसाद और संतोष बीड़ी लेने का बहाना बनाकर वहां से निकले और सीधे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

#Morena #MorenaNews #Dimni #BrickKiln #LabourCase

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक ने 6 मजदूरों को बनाया बंधक, दो भागकर पहुंचे एसपी कार्यालय मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव स्थित पंजाब सिंह गुर्जर के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले यूपी के बांदा जिले निवासी गयाप्रसाद प्रजापति और संतोष यादव सहित 6 मजदूरों ने बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि उनकी करीब 2.10 लाख रुपये मजदूरी बकाया है। भुगतान मांगने पर भट्ठा मालिक ने उन्हें भट्ठे पर ही रोक लिया। गुरुवार को गयाप्रसाद और संतोष बीड़ी लेने का बहाना बनाकर वहां से निकले और सीधे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। #Morena #MorenaNews #Dimni #BrickKiln #LabourCase

Morena Nagar, Morena | Jun 12, 2026

पोरसा बंधक कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस, 4 अब भी फरार

#Porsa #Morena #PorsaPolice #MorenaNews #BreakingNews

पोरसा बंधक कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस, 4 अब भी फरार #Porsa #Morena #PorsaPolice #MorenaNews #BreakingNews

Morena Nagar, Morena | Jun 12, 2026

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिलेभर में सघन अभियान

मुरैना/ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध पूरे मुरैना जिले में विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रात्रिकालीन निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दलों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से मध्यरात्रि तक नियमित निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर जांगिड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमाओं से होकर किसी भी प्रकार का अवैध रेत परिवहन नहीं होने दिया जाए तथा अंतरजिला सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध खनन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में अनुविभाग सबलगढ़ अंतर्गत बाबड़ीपुरा-वीरपुर मार्ग पर एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी, थाना प्रभारी टेंटरा पार्थ परिहार एवं नायब तहसीलदार रवीश भदौरिया द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ रात्रिकालीन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न मार्गों पर सघन निगरानी रखी गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी क्षेत्र का दौरा कर संयुक्त टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उनके मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट संचालित तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। संबंधित वाहनों को आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित थाने में जमा कराया गया है। प्रकरण में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अनुविभाग मुरैना अंतर्गत नूराबाद क्षेत्र में भी रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान चलाया गया। रात्रि लगभग 11 बजे एसडीएम मुरैना बी.एस. कुशवाह एवं एसडीओपी बानमौर द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान संभावित परिवहन मार्गों का निरीक्षण कर मैदानी अमले को सतर्क रहने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अनुविभाग जौरा में एसडीएम जौरा शुभम शर्मा द्वारा एसडीओपी कैलारस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के साथ ग्राम गुना का पुरा में पैदल मार्च निकाला गया। इसके पश्चात सीहोरी प्वाइंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा उन संपर्क मार्गों एवं कनेक्टिंग प्वाइंट्स का भी निरीक्षण किया गया, जहां से अवैध रेत परिवहन की संभावना रहती है। अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से ऐसे मार्गों पर आवश्यक स्थानों पर गड्ढे कर अवरोधक व्यवस्था भी की गई।

इसी प्रकार अनुविभाग अम्बाह में एसडीएम अम्बाह रामनिवास सिकरवार  द्वारा एसडीओपी अम्बाह, तहसीलदार अम्बाह, थाना प्रभारी अम्बाह तथा राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ संयुक्त रूप से रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया। चम्बल क्षेत्र में संचालित अभियान के तहत चुस्लई घाट का निरीक्षण किया गया तथा चुस्लई, रतन बसई एवं बरबाई ग्रामों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं ग्रामीणों को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन से दूर रहने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

साथ ही अनुविभाग पोरसा अंतर्गत तहसीलदार पोरसा एवं नायब तहसीलदार द्वारा थाना प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से रात्रिकालीन भ्रमण कर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन एवं खनन गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर  ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिलेभर में सघन अभियान मुरैना/ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध पूरे मुरैना जिले में विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रात्रिकालीन निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दलों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से मध्यरात्रि तक नियमित निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर जांगिड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमाओं से होकर किसी भी प्रकार का अवैध रेत परिवहन नहीं होने दिया जाए तथा अंतरजिला सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध खनन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभाग सबलगढ़ अंतर्गत बाबड़ीपुरा-वीरपुर मार्ग पर एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी, थाना प्रभारी टेंटरा पार्थ परिहार एवं नायब तहसीलदार रवीश भदौरिया द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ रात्रिकालीन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न मार्गों पर सघन निगरानी रखी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी क्षेत्र का दौरा कर संयुक्त टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उनके मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट संचालित तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। संबंधित वाहनों को आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित थाने में जमा कराया गया है। प्रकरण में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं अनुविभाग मुरैना अंतर्गत नूराबाद क्षेत्र में भी रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान चलाया गया। रात्रि लगभग 11 बजे एसडीएम मुरैना बी.एस. कुशवाह एवं एसडीओपी बानमौर द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान संभावित परिवहन मार्गों का निरीक्षण कर मैदानी अमले को सतर्क रहने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अनुविभाग जौरा में एसडीएम जौरा शुभम शर्मा द्वारा एसडीओपी कैलारस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के साथ ग्राम गुना का पुरा में पैदल मार्च निकाला गया। इसके पश्चात सीहोरी प्वाइंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा उन संपर्क मार्गों एवं कनेक्टिंग प्वाइंट्स का भी निरीक्षण किया गया, जहां से अवैध रेत परिवहन की संभावना रहती है। अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से ऐसे मार्गों पर आवश्यक स्थानों पर गड्ढे कर अवरोधक व्यवस्था भी की गई। इसी प्रकार अनुविभाग अम्बाह में एसडीएम अम्बाह रामनिवास सिकरवार द्वारा एसडीओपी अम्बाह, तहसीलदार अम्बाह, थाना प्रभारी अम्बाह तथा राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ संयुक्त रूप से रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया। चम्बल क्षेत्र में संचालित अभियान के तहत चुस्लई घाट का निरीक्षण किया गया तथा चुस्लई, रतन बसई एवं बरबाई ग्रामों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं ग्रामीणों को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन से दूर रहने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही अनुविभाग पोरसा अंतर्गत तहसीलदार पोरसा एवं नायब तहसीलदार द्वारा थाना प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से रात्रिकालीन भ्रमण कर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन एवं खनन गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Morena Nagar, Morena | Jun 12, 2026

पहाड़गढ़ के जंगलों में ट्रक में लगी भीषण आग - Morena Nagar News