मैहर: मध्य प्रदेश शासन कुश बोर्ड के अध्यक्ष प्रभू दयाल कुशवाहा ने सपरिवार किए माँ शारदा के दर्शन।
मैहर। मध्य प्रदेश शासन कुश बोर्ड के अध्यक्ष प्रभू दयाल कुशवाहा ने सपरिवार विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं कुशवाहा समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।