नारायणपुर: बहतरा में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित बहतरा गांव में 18 वर्षीय अजय कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांककर उसका शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था और पैसे की मांग को लेकर घर में विवाद करता था। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का माम