नजीबाबाद: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, हुई मौत
चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला फिसलकर ट्रेन और प्लेट फार्म के बीच में फंस गई। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल महिला को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। 20 मई को 4:00 जानकारी प्राप्त हुई।